फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: करलोटी पंचायत के लोगों को दिया खुम्ब उत्पादन का प्रशिक्षण

Sun, 29 Jun 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
करलोटी पंचायत में आयोजित खुम्ब उत्पादन के प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
-मशरूम की खेती से जुड़कर अतिरिक्त आमदनी कमाएं लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद खुम्ब अनुसंधान निदेशालय, चंबाधार सोलन ने ग्राम पंचायत करलोटी में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत एक दिवसीय खुम्ब उत्पादन के प्रशिक्षण का आयोजन किया।
विज्ञापन

निदेशालय के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बृज लाल अत्री, वैज्ञानिक जगदीश गोयंका और तकनीकी अधिकारी जीत राम चौहान ने कार्यक्रम आयोजित कराया। इसमें ग्राम पंचायत करलोटी के तहत आने वाले गांव मुच्छवाण, सुनाली, माकड़ा, गालियां, करलोटी से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को खुम्ब उत्पादन के अलावा इसके पोषक तत्वों, मूल्य संवर्धन एवं रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी मशरूम की खेती से जुड़े और अपने खाने में शामिल करने के अलावा बड़े स्तर पर उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी कमाएं। प्रतिभागियों ने मशरूम से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे जिसका टीम ने जवाब दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान ऊषा शर्मा, उप प्रधान सुरेश पटयाल और सभी वार्ड सदस्यों ने सहयोग दिया। उन्होंने मांग की कि भविष्य में इसी तरह के शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि लोगों में जागरुकता बढ़ाई जा सके। इस दौरान कुछ प्रतिभागियों को सोलन स्थित निदेशालय में जाकर प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें