फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंडी मानवा में खुलेगा रोजगार प्रशिक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं और महिलाओं को स्वेटर, शाॅल और बांस की वस्तुएं बनाने का मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी के गांव मंडी मानवा में जल्द ही एक रोजगार प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा, जहां युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। इस केंद्र में स्वेटर, शाॅमल, टोपी, जुराब, दरी, दलीचा और बांस की हस्तशिल्प वस्तुओं को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम कॉर्पोरेशन और भारत सरकार के विकास आयुक्त (हैंडीक्राफ्ट) के संयुक्त सहयोग से इसे चलाया जाएगा। भाखड़ा विस्थापित सभा मंडी मानवा के अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य गांव के बेरोजगार और गरीब युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। कहा कि लंबे समय से गांव के लोगों को रोजगार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फोरलेन, रेलवे लाइन, एम्स जैसे बड़े प्रोजेक्ट बिलासपुर में चल रहे हैं, लेकिन इनमें मंडी मानवा गांव के महज 2 फीसदी युवाओं को ही रोजगार मिला है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कई महीनों तक चलेगा, जिसमें महिलाओं और युवाओं को खड्डी के माध्यम से हिमाचली शाॅल और अन्य ऊनी वस्त्र तैयार करने का कौशल सिखाया जाएगा। ऊन की टोपी, स्वेटर, मफलर, स्कार्फ, जुराब आदि की आधुनिक डिजाइन में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही बांस से बनी वस्तुएं जैसे टोकरियां, शोपीस, हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाना भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान आर्थिक सहायता भी दी जाएगी, जिससे वे बिना आर्थिक बोझ के प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षकों को उचित मानदेय दिया जाएगा। कहा कि मंडी मानवा गांव में वे लोग बसे हैं जिनके पूर्वजों ने 1950 में भाखड़ा डैम बनने के कारण अपने घर खोए थे। विस्थापन के बाद उनकी चौथी पीढ़ी आज भी आर्थिक और सामाजिक स्तर पर संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें