फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर मचाना, ध्यान भटकाना, फिर एक्सपोज हो जाना, भाजपा की आदत : सांख्यान

Mon, 05 May 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले, पहलगाम मसले पर धरना देकर भाजपा बना रही हंसी का पात्र
विज्ञापन

-भाजपा की दोहरी राजनीति से जनता हो चुकी है वाकिफ
-गृह मंत्रालय बताएं किस पाकिस्तानी नागरिक को प्रदेश सरकार दे रही है संरक्षण


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शोर मचाना, ध्यान भटकाना और अंत में जनता के सामने एक्सपोज हो जाना यह भाजपा की पुरानी आदत है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने सोमवार को भाजपा द्वारा प्रदेश भर में किए गए धरना प्रदर्शन के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहलगाम मसले पर भाजपा सिर्फ ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने धरना प्रदर्शन करके अपनी विफलताओं का परिचय दिया है और खुद को हंसी का पात्र बना लिया है।
विज्ञापन

सांख्यान ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब आतंकी घटनाओं पर भाजपा कांग्रेस को घेरती थी और अब जबकि केंद्र में भाजपा की ही सरकार है, फिर भी अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रही है। यह जानते हुए भी कि यह पूरा मामला केंद्र सरकार के गृह और विदेश मंत्रालय से जुड़ा है, भाजपा गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर सामने आया है। सवाल उठाया कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को पाकिस्तानी नागरिकों की सूची भेजी थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश को 15 लोगों की सूची भेजी गई। उन्होंने भाजपा से पूछा कि इनमें से कौन-कौन नागरिक प्रदेश सरकार के संरक्षण में है, अगर है तो भाजपा को तथ्य सार्वजनिक करने चाहिए। पूछा कि क्या गृह मंत्रालय ने प्रदेशों को डोर-टू-डोर शिनाख्त करने के आदेश दिए हैं या नहीं। यदि दिए हैं तो भाजपा को प्रदर्शन की बजाय जनता को तथ्य बताए। भाजपा स्पष्ट करें कि क्या उनके पास हिमाचल में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की कोई सूची है? यदि है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मसले पर हिमाचल सरकार को कटघरे में खड़ा करने की बजाय अपने ही सवालों में उलझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें