बिलासपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर रिहर्सल में बैठे कर्मचारी।
- फोटो : BILASPUR
बरठीं(बिलासपुर)। पंचायत चुनावों को सही और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए विकास खंड कार्यालय झंडूता के पंचायत समिति हाल में कार्यशाला में 50 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को टिप्स दिए गए। जिसमें विकास खंड अधिकारी धर्मपाल व पंचायत निरीक्षक अनिल पठानिया ने रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से फॉर्म नंबर 18 से लेकर 35 तक को सही प्रकार से भरने का प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों का नोमिनेशन और मतगणना प्रोसेस सही प्रकार से होना चाहिए। चुनाव संबंधी प्रशिक्षण देते हुए उन्होंने कहा कि सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा ही पूरी चुनाव प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि विकास खंड झंडूता की 42 ग्राम पंचायतों के लिए 282 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इस मौके पर 50 सहायक रिटर्निंग अधिकारी शामिल रहे।