फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयना देवी शक्तिपीठ में नववर्ष मेले के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। श्री नयना देवी शक्तिपीठ में नववर्ष के उपलक्ष्य पर 29 दिसंबर से 2 जनवरी 2021 तक मनाए जाने वाले मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी रोहित जम्वाल ने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी बिलासपुर देवी राम, नायब तहसीलदार बंदोबस्त भू-व्यवस्था घुमारवीं कृष्ण लाल, नायब तहसीलदार, कार्यालय मुख्य अरण्यपाल (वन) बिलासपुर रूप लाल तथा नायब तहसीलदार, भू-अर्जन कार्यालय लोक निर्माण विभाग, बिलासपुर प्रकाश चंद को 31 दिसंबर 2020 से 2 जनवरी 2021 की अवधि के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी/सेक्टर अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी कार्यपालक दंडाधिकारियों/सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 30 दिसंबर को शाम 5 बजे तक मेला अधिकारी श्री नयना देवी को रिपोर्ट करें। जो इन अधिकारियों की तैनाती सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें