फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, रेल का सपना होगा साकार

Tue, 17 Nov 2026 04:27 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।

सार

बिलासपुर के लोगों को रेल सुविधा मिलने की उम्मीद के बीच सांसद अनुराग ठाकुर ने मार्च 2028 तक ट्रेन पहुंचने का दावा किया है। घुमारवीं के हटवाड़ में उन्होंने कांग्रेस सरकार पर केंद्र की योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने 35 लाख रुपये से तैयार कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के भवन का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
मार्च 2028 में बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन- अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के लोगों का वर्षों पुराना रेल का सपना मार्च 2028 तक साकार होने की उम्मीद है। इस समय तक बिलासपुर में ट्रेन का हूटर सुनाई देगा। यह दावा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को घुमारवीं उपमंडल के हटवाड़ (गलाही) में किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर तक रेल पहुंचने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। इसके साथ ही व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन




अनुराग ठाकुर यहां हटवाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के भवन की दूसरी मंजिल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। करीब 35 लाख रुपये की लागत से तैयार इस भवन के उद्घाटन समारोह में उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्र पैसा देता है, प्रदेश सरकार लगवाती है अपने नाम के फट्टे: अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए लगातार आर्थिक सहयोग दे रही है, लेकिन प्रदेश सरकार का काम केंद्र से पैसा लेना और अपने नाम के फट्टे लगवाना रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के सहयोग से होने वाले विकास कार्यों का श्रेय भी प्रदेश सरकार खुद लेने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। बीबीएमबी से प्रदेश को रॉयल्टी दिलाने के लिए भाजपा ने अधिकार यात्रा से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया। भाजपा सरकारों ने अदालत में हलफनामे दाखिल कर हिमाचल का पक्ष मजबूती से रखा।

अनुराग ठाकुर ने किसाऊ बांध का जिक्र करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार इन कार्यों का श्रेय लेने में जुटे हैं। उनके अनुसार प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस का कोई योगदान नहीं रहा और कांग्रेस का कोई नेता इस मुद्दे पर एक किलोमीटर भी पैदल नहीं चला।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भी सरकार पर साधा निशाना
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों को गति देने के बजाय पहले से चल रहे संस्थानों और सुविधाओं को बंद करने में जुटी है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई थी, जबकि वर्तमान सरकार के फैसलों से विकास की गति प्रभावित हुई है।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता हटवाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के प्रधान हेमराज शर्मा ने की। इस अवसर पर जोरावर सिंह, ब्रह्मदास गौतम, जमना देवी, रक्षा कपिल, रतन धीमान, यशपाल सिंह, मनीष, राजेश कुमार, अमरनाथ और गुड्डी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें