फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: पिकअप की खड़े टिप्पर से टक्कर, तीन लोगों की मौत; हिमाचल से लौट रहे थे श्रद्धालु

Tue, 17 Nov 2026 12:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

हिमाचल में शक्तिपीठ नैना देवी के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पंजाब के लुधियाना में हादसे का शिकार हो गई। पिकअप की टक्कर सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर से हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत की जानकारी है। पिकअप में मौजूद एक श्रद्धालु ने बताया की हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप टेंपो सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और दो किशोर शामिल हैं। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


नैना देवी के दर्शन कर पंजाब लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार माछीवाड़ा की गुरु कॉलोनी के रहने वाले करीब 30 लोग सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित शक्तिपीठ नैना देवी के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद सभी टेंपो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान माछीवाड़ा के नजदीक सड़क पर खड़े एक टिप्पर से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे तीनों लोगों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान गुरु कॉलोनी निवासी मुन्ना कुमार (13), गौरव कुमार (17) और मधु देवी (35) के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए माछीवाड़ा के अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ और लुधियाना के अस्पतालों में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ओवरस्पीड था वाहन 
घायल कमलेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार सुबह करीब 10 बजे नैना देवी के लिए रवाना हुआ था। वापसी के दौरान टेंपो चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। महिंद्रा पिकअप में करीब 30 लोग सवार थे। कमलेश के मुताबिक, कीरतपुर के पास भी चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना होते-होते बची थी। उस समय टेंपो में सवार कुछ लोगों ने चालक को वाहन रोकने और उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को गाड़ी चलाने देने के लिए कहा था, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।कमलेश ने आरोप लगाया कि माछीवाड़ा के पास चालक ने तेज रफ्तार में टेंपो पर नियंत्रण खो दिया और पीछे से सीधे सड़क पर खड़े टिप्पर में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीन लोगों की जान चली गई और बाकी सवारियों को चोटें आई हैं।
 
एंबुलेंस नहीं पहुंची तो राहगीरों ने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। कमलेश के अनुसार, एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंची। इसके बाद सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को रोककर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान राहगीरों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। हादसे के बाद टेंपो चालक के फरार होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें