फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों पर महीनेभर चलेगी जागरूकता मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों को ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूक करने के लिए महीने भर मुहिम चलेगी। 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह अभियान का आयोजन होगा। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को जिले में सड़क सुरक्षा माह अभियान का शुभारंभ उपायुक्त रोहित जम्वाल ने उपायुक्त कार्यालय से दुपहिया जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के आम नागरिकों का ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का आयोजन कोविड नियमों को ध्यान में रखकर किया जाएगा और सरकार द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार इस वर्ष सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत कई गतिविधियां चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में स्कूटर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करवाई गई। सभी स्कूटर चालकों को हेलमेट वितरित किए गए है।
उन्होंने कहा कि अधिकतर दोपहिया वाहन सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते है। जिसका मुख्य कारण दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय फ्रंट राइडर और उनके पीछे बैठे सवारी को हेलमेट के साथ राइड करने के बारे जागरूक किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर जागरूक किया जाए। इस अवसर पर आरटीओ योगराज धीमान के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें