फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों में घवांडल से गुफा तक परमिट टैक्सी ले जाने की ही होगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में 2 से 10 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी अध्यक्ष मंदिर न्यास श्री नयनादेवी जी एवं उपायुक्त पंकज राय ने चैत्र नवरात्र 2022 के प्रबंधों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री नयनादेवी देवी जी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधाएं, सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि के लिए जिला प्रशासन व मंदिर न्यास भरपूर प्रयास करेगा। उन्होंने चैत्र नवरात्र मेले के लिए एसडीएम स्वारघाट को मेला अधिकारी, डीएसपी श्री नयना देवीदेवी जी को मेला पुलिस अधिकारी, नायब तहसीलदार एवं मंदिर अधिकार को सहायक मेला अधिकारी तथा एसएचओ कोट कहलूर को सहायक पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में 5 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मी व होमगार्ड के जवान भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्णय लिया गया है कि घवांडल से गुफा तक कोई भी गाड़ी नवरात्रों के दौरान नहीं भेजी जाएगी। केवल परमिट टैक्सियों को ही गुफा तक आने की अनुमति होगी। बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए व्यापक ट्रै्फिक प्लान बनाया गया है। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद श्री नयनादेवी जी को निर्देश दिए कि समस्त पार्किंगों में निर्धारित रेटों को डिसप्ले करवाना सुनिश्चित करें। ताकि किसी भी स्तर पर श्रद्धालुओं से अधिक पैसों की वसूली न की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सहायता कक्ष स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि चिकित्सा सहायता कक्षों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां और ऑक्सीजन सिलिंडर रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल भंडारण टैंकों का क्लोरीनेशन कराना सुनिश्चित करें। मेले से पहले पेयजल भंडारण टंकियों को अच्छी तरह से साफ रखें। मेले के दौरान पानी की स्वच्छता संबंधी टेस्टिंग भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें