फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे का चौड़ीकरण पूरा होने तक रामपुर के लोगों से नहीं वसूला जाएगा टोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एसडीएम की मौजूदगी में शुक्रवार को हुई व्यापारियों, किसानों व एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक में काफी माथापच्ची के बाद तय हुआ कि विभाग मार्च के पहले सप्ताह तक बाईपास का निर्माण पूरा कर लेगा। साथ ही जब तक हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं होता, तब तक रामपुर जिले के वाहन स्वामियों से कोई भी टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

11 फरवरी को हाईवे अथारिटी ने तीसरी दफा भोट स्थित टोल प्लाजा पर टोल वसूलना शुरू कर दिया था। जिसके कारण व्यापारियों, किसानों में रोष फैल गया था। वह लोग विरोध जताने के लिए टोल प्लाजा पर जाने लगे थे, मगर एसडीएम डॉ. राजेश कुमार ने सभी को रोककर हाईवे के अधिकारियों से वार्ता करके समस्या का समाधान कराने का वादा किया था। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक बैठक तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हाईवे अथारिटी के पीडी योगेंद्र शर्मा के साथ ही किसान, व्यापारी आदि ने भाग लिया। बैठक में काफी देर की माथा पच्ची के बाद तय हुआ कि हाईवे का निर्माण पूरा न होने तक रामपुर जिले के किसी भी वाहन स्वामी से कोई भी टोल नहीं वसूला जाएगा तथा फास्टैग धारक टोल प्लाजा पर पहुंचकर अपना लिंक करा लें तो उनका पैसा नहीं कटेगा। हाईवे का बाईपास मार्च के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में किसान नेता अमरजीत सिंह ढिल्लो, सपा नेता संतोष शर्मा, भाकियू वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी, व्यापार मंडल वरिष्ठ प्रदेश मंत्री घन्नूमल बंसल, नगराध्यक्ष हरबंश तनेजा, पूर्व ब्लाक उप प्रमुख मोहम्मद हसन, सुदर्शन मदान, गुरमीत सिंह, रवि गोयल, सतेंद्र जैन, हाफिज ताहिर, आरिफ खां आरोमा, अंशुल अग्रवाल आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें