फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टोल वसूलना किया जाए बंद

विज्ञापन
बिलासपुर में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते युवा कांग्रेस के सदस्य और  टैक्सी ऑपरेटर। संवाद
विज्ञापन
युवा कांग्रेस, टैक्सी ऑपरेटरों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रेषित किया ज्ञापन
विज्ञापन

-बोले, लगातार खस्ता हो रही फोरलेन की हालत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवा कांग्रेस और टैक्सी ऑपरेटरों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार के माध्यम से केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया कि वाहन चालकों से भारी-भरकम टोल वसूला जा रहा है, जिसे बंद किया जाए।
ज्ञापन में बताया गया कि फोरलेन की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। आए दिन पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। कई जगह सड़क धंस रही है। टोल जिस एवज में वसूला जा रहा है, उसके किसी भी मापदंड पर यह सड़क खरी नहीं उतरती। हर वर्ष इस फोरलेन पर बड़े हादसे हो रहे हैं। पिछले वर्ष बरसात में एक पर्यटक की मौत पत्थर गिरने से हुई थी, जबकि इस वर्ष भी कई बड़े हादसे टले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युकां ने मांग की कि जब तक फोरलेन का कार्य पूरा नहीं होता, तब तक गरामोड़ा और बलोह टोल बैरियर पर टोल वसूली बंद की जाए। उन्होंने कहा कि एनएचएआई की देखरेख में इस फोरलेन का घटिया निर्माण हुआ है। यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी एनएचएआई प्रशासन की होगी। चेतावनी दी गई कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो केंद्र सरकार और एनएचएआई प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व युकां जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर, सदर उपाध्यक्ष नरेश कुमार, टैक्सी यूनियन प्रधान जगदीप ठाकुर, पूर्व प्रधान अनीश ठाकुर, बबलू, चंदन चौधरी, सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें