फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ठेके का विरोध, स्थानांतरित करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
घुमारवीं में  ठेका स्थानांतरित करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्लासी के ग्रामीण।
विज्ञापन
ग्लासी गांव में शराब पीकर महिलाओं से किया जा रहा अभद्र व्यवहार
विज्ञापन

15 दिन से लगातार ग्रामीण ठेके के बाहर कर रहे प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर )। घुमारवीं के ग्लासी गांव में शराब के ठेके को स्थानांतरित करने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसील परिसर के समीप धरना-प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग भी मौजूद रहे।
ज्ञापन में लोगों ने बताया कि ठेके को शिफ्ट करने की मांग को लेकर लोग लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण बारिश में भी ठेके के सामने विरोध दर्ज करा रहे हैं। ठेका होने के चलते कुछ लोग शराब पीकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही स्कूलों के बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में विशेष रूप से नारी शक्ति उग्र रूप धारण करती है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और आबकारी एवं कराधान विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग्रह किया है कि इस ठेके को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन आज तक कोई सरकारी अधिकारी या प्रबुद्ध व्यक्ति संघर्ष स्थल पर नहीं आया। उन्होंने कहा कि शराब ठेके के खिलाफ जारी संघर्ष सोमवार को 15वें दिन में प्रवेश कर गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी की बावड़ी पर कुछ लोग जूतों सहित पानी भरते हैं और वहीं शराब भी पीते हैं। इस मौके पर विद्या सागर शर्मा, देशराज, रवि कौशल, विमला देवी, वीना देवी, सुनीता देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें