फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा सुनाई

Mon, 09 Dec 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाई के वार्ड नंबर दो में चल रही श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। शाहतलाई नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर 2 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक आचार्य प्रमोद पुंज ने गोवर्धन पर्वत को उठाने के प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि गोकुल में भगवान श्रीकृष्ण के साथ उनके मित्र और ग्वाले रहते थे, और हर साल गोकुल के लोग इंद्र देवता की पूजा करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देवता की पूजा को नकारते हुए कहा कि वे गोकुल के लोगों की रक्षा करने में असमर्थ हैं। इससे नाराज होकर इंद्र देवता ने गोकुल पर भारी बारिश और तूफान भेजा, जिससे वहां के लोग परेशान हो गए। भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल वासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया और सभी को पर्वत के नीचे शरण लेने के लिए कहा। इस प्रकार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देवता के प्रकोप से गोकुल वासियों को सुरक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें