फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्रीमद्भागवत कथा में लोगों को बताई जीवन जीने की कला

विज्ञापन
विज्ञापन
-आज लुहणू घाट पर होगा गणपति विसर्जन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाबा विश्वकर्मा मंदिर डियारा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक हरी शरण ने लोगों को जीवन जीने की कला के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागवत से मनुष्य को जीवन जीने की उच्च कला प्राप्त होती है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया। इसी तरह भागवत सुनकर व्यक्ति को जीवन जीने की कला आती है। उन्होंने अपनी वाणी से लोगों का मन मोह लिया। बाबा विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष मदन राणा ने बताया कि सात दिनों तक चली इस श्रीमद्भागवत कथा में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर इसका शुभारंभ किया गया था। बताया कि आज गणपति विसर्जन के अवसर पर शहर में दोपहर 3:00 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पूरे शहर में घूमेगी। इसके बाद 5:30 बजे यात्रा लुहणू घाट पहुंचेगी, जहां पर गणपति विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर संदीप मेहता, विनोद शर्मा, संजीवन शर्मा, चंदन शर्मा, सुखदेव सूद और प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें