फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कर्मचारियों को बताया कैसे डलवाएं वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
- 230 पीठासीन,150 सहायक पीठासीन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

पोल-डे मॉनिटरिंग सिस्टम एप के माध्यम से दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मतदान दलों के लिए प्रथम पूर्व अभ्यास बिलासपुर में आयोजित किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी बिलासपुर अभिषेक कुमार गर्ग ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए बिलासपुर सदर निर्वाचन क्षेत्र के पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों, महिला मतदान केंद्रों के समस्त मतदान दल के सदस्य, यूथ मैनेजमेंट पोलिंग स्टेशन मतदान दल के सदस्यों को यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 230 पीठासीन अधिकारी, 150 सहायक पीठासीन अधिकारी मौजूद रहे। पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम एप के माध्यम से इन्हें जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई। दलों द्वारा मतदान से पूर्व किए जाने वाले कार्य, मतदान के दिन की तैयारी, मतदान प्रक्रिया के उपरांत किए जाने वाले कार्यों के प्रति विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नायब तहसीलदार निर्वाचन नारायण दास ने मतदान प्रक्रिया एवं आईटी नोडल प्रभारी विक्रांत ने पीडीएमएस के संबंध में दो सत्रों में पूर्वाभ्यास में प्रशिक्षण प्रदान किया। पूर्वाभ्यास के अंतर्गत ईवीएम मशीन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें