फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों को पौष्टिक आहार लेने, सही समय पर खाना खाने का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
-कलरी स्कूल में स्वास्थ्य और योग विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के प्राध्यापकों ने राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला कलरी में बच्चों को स्वास्थ्य और योग विषय पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. रीता ने बच्चों को हठयोग के तहत षडकर्म की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को जल नेति और रबड़ नेति क्रिया का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि नेति से हमारे नाक और इससे जुड़ी विभिन्न नसों की सफाई होती है जिससे आमतौर पर होने वाले रोग जैसे नजला, जुकाम, सिर दर्द जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने बताया कि बच्चों को तो विशेष रूप से योग करना चाहिए, ताकि वह शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकें और पढ़ लिख कर एक बेहतर नागरिक बन सके। कार्यक्रम संयोजक सहायक आचार्य पूनम ने भी योग से जुड़े अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा करते हुए उन्हें योग करने के लिए प्रेरित किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना शर्मा ने बच्चों को पौष्टिक आहार लेने और सही समय पर खाना खाने के महत्व पर चर्चा करते हुए उनसे घर का खाना खाने और खाने में मिलेट्स का प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कलरी स्कूल में मिड-डे-मील में बन रहे भोजन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहने और खेलकूद व प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आस पास के क्षेत्र में बाल मजदूरी, भीख मांगने की प्रवृत्ति रोकने के लिए मदद करने का आह्वान किया और 1098 पर कॉल करने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल और मुख्य समन्वयक प्रो. विवेक कुमार ने इस तरह के कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश की स्कूल एडॉप्शन योजना के तहत करवाया गया। माध्यमिक पाठशाला के मुख्याध्यापक कमल कुमार और प्राथमिक स्कूल की सीएचटी नीलम कुमारी ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रो. पूनम, डॉ. प्रवीण, प्रो. पूजा, डॉ. राकेश, डॉ. लिपिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें