फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आज बरठीं से मुख्यमंत्री करेंगे चरण गंगा योजना का शिलान्यास

Wed, 04 Feb 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरठीं में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए बनाया जा रहा मंच। संवाद
विज्ञापन
तीन नंबर के लिए
विज्ञापन


69वीं राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का करेंगे समापन
करोड़ों के शिलान्यास, उद्घाटन के बाद बरठीं में करेंगे जनसभा को संबोधित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/गेहड़वीं। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं बाजार में गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का व्यस्त कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जहां चरण गंगा योजना सहित करोड़ों रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, वहीं 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-19 छात्रा हैंडबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम और जनसभा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परिसर में चल रही 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-19 छात्रा हैंडबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 पर झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं बाजार में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में परमवीर चक्र नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, कलोल के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन, बरठीं-शाहतलाई सड़क का उन्नयन कार्य, शाहतलाई नगर क्षेत्र की सीवरेज परियोजना और शाहतलाई स्थित चरण गंगा के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास प्रमुख रूप से शामिल है। इन कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री बरठीं बाजार में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे और जनसभा को लेकर उपमंडलीय अधिकारी (एसडीएम) झंडूता अर्शिया शर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंच, बैठक व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की गई।
एसडीएम अर्शिया शर्मा ने बताया कि जनसभा के दौरान बरठीं बाजार क्षेत्र में यातायात को एकतरफा किया जाएगा। वाहनों की पार्किंग के लिए बरठीं बाजार के समीप स्थित एक विद्यालय को चिह्नित किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर बरठीं-बड़गांव-सुन्हाणी सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। पुलिस विभाग को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का यह दौरा झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। वहीं स्थानीय कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ता भी जनसभा को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें