फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को लिंक रोड के लिए 6 लोगों ने सौंपी अपनी जमीनें

विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता और सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग घुमारवीं को गिफ्ट डीडें सौंपते हुए युवक मंडल - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। युवक मंडल टिक्कर के 6 सदस्यों ने संपर्क सड़क के लिए अपनी जमीन लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है। यह सड़क लोअर टिक्कर से सिलह तक जाएगी। इससे 6 गांवों के 1500 से ज्यादा लोगों को इस सड़क का लाभ प्राप्त होगा। 9 अक्तूबर को भी 10 लोगों ने अपनी जमीनें लोक निर्माण विभाग को सौंप दी थीं।
विज्ञापन

9 अक्तूबर को भी 10 लोगों ने इस सड़क निर्माण के लिए अपनी-अपनी जमीन विभाग के नाम कर दी है, ताकि विभाग को सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। यह सड़क दाढ़ी-दाबला सड़क के रोपड़ी नामक स्थान से शुरू होकर लोअर टिक्कर, भोट, वबराढ़, गैहरा, गलू तथा परोहा से होते हुए सिलह नामक स्थान पर राष्ट्रीय मार्ग से मिल जाएगी। इस सड़क से लगभग पांच से छह गांवों के लगभग 1500 लोगों को लाभ मिलेगा और ये सभी गांव सड़क से जुड़ जाएंगे। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उपरोक्त सड़क से संबंधित नियमानुसार औपचारिकता पूरी करने के विभाग को आदेश पहले ही दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें