फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर बताए लोगों को मतदाता के अधिकार

Mon, 25 Jan 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला भर के स्कूलों में सोमवार को मतदाता दिवस मनाया। इस दौरान कई स्कूलों में चित्रकला, नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, कई स्कूलों के स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर लोगों को मतदाता के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर लोगों को मतदाता के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवियों ने चित्रकला व नारा लेखन के माध्यम से मत के महत्व को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला के प्रधानाचार्य संतोष धर्माणी ने की। संतोष धर्माणी व एनएसएस अधिकारी आरके मिश्रा ने स्वयंसेवियों को मतदाता के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रोशन जम्वाल, कर्म सिंह तथा प्रेम सिंह सहित स्कूल के स्वयंसेवियों ने भाग लिया।

 
 घमारवीं। राजकीय विजयपाल मेमोरियल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में एनएसएस की छात्राओं ने मतदाता दिवस पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रैली को नगर परिषद अध्यक्षा गीता महाजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या नीलम शर्मा, बबीता परमार, राजकौर, अमरनाथ शर्मा, रीता बंसल, नेहा शर्मा, मीनाक्षी, ज्योति, शिवानी, शगुन, शिवांगी, प्रियम्वदा, रचना, स्वाति ठाकुर तथा प्रियंका सहित अन्य उपस्थित थीं।
विज्ञापन

 बरमाणा। सोमवार को रावमापा हरनोड़ा में मतदाता जागरूकता दिवस प्रधानाचार्या रानी डोगरा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों एवं अन्य विद्यार्थियों ने रैली का आयोजन किया। इस मौके पर मतदाताओं को शपथ दिलाई। एनएस प्रभारी मदन ठाकुर ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दिवस पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मयूर ईको क्लब प्रभारी वीनस मल्होत्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कांति मोहन, सरिता पटियाल, अनिल कुमार तथा नीलम सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें