फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के दिए टिप्स

Sun, 16 Feb 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलासपुर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए हुआ विशेष व्याख्यान आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। समारोह के मुख्यातिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मय का सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्य को निर्धारित कर लेना चाहिए। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को समक्ष रखकर प्रयास करें और सफल व्यक्ति के अनुभवों को सुनें। इससे हमें प्रेरणा मिलती है। समारोह के मुख्य वक्ता विनय शर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य में अपने उद्देश्य को कैसे पूरा किया जा सकता है इससे संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि किस तरह से विद्यार्थी आईएएस परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। मुख्य वक्ता ने दो बार आईएएस की परीक्षा पास की है और उन्होंने दो बार इंटरव्यू भी दिया है। उन्होंने अपने अनुभव को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग-अलग तरह के टिप्स दिए। कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर और कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों को अपना गोल सेट करने के तरीके बताए और उसको प्राप्त करने के लिए क्या योजना बनाई जा सकती है, इस बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्ञान अर्जित करने के लिए विद्यार्थी के मन में प्रश्न उठना जरूरी है। यदि प्रश्न होंगे तो ही उसके उत्तर भी मिलेंगे। इस अवसर पर प्रो. पदम सिंह, प्रो. सोनिका, प्रो. कंचन, प्रो. पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें