फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर टिपर पशुशाला पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत भड़ोली खुर्द गांव में भड़ोली-कलां-भड़ोली खुर्द सड़क पर एक टिपर अनियंत्रित होकर पशुशाला पर जा गिरा। पशुशाला और टिपर दोनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ तलाई थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार टिपर मालिक शुभम महाजन पुत्र मनोहर लाल निवासी झंडूता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले विनोद कुमार पुत्र अनंत राम निवासी हरलोग को बतौर चालक रखा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे विनोद ने फोन करके बताया कि टिप्पर पशुशाला पर गिर गया है। थाना तलाई में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें