फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी कार, मौके से फरार कार चालक

विज्ञापन
बिलासपुर के रौड़ा सैक्टर में सड़क पर पलटी कार। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के तहत बुधवार को रौड़ा सेक्टर के पास गुरुद्वारा चौक की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वहीं सड़क किनारे कार्यक्रम के लिए जा रहे तीन लोग कार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

हालांकि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक मौके से फरार हो गया है। इसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार करीब सवा 11 बजे कार गुरूद्वारा की तरफ से आई। जब कार रावमापा छात्र बिलासपुर के गेट के पीछे पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। इसके कारण कार घर की दीवार से साथ टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान कार्यक्रम के लिए जा रहे तीन लोग कार की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है। घायलों की पहचान चरणजीत (48) देलग, दिवेश चंदेल(57) कोठी चौक चांदपुर, दिनेश कुमार (50) खंगड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें