फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में ग्रामीण महिलाओं के लिए तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण शुरू

Tue, 04 Nov 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में शुरू हुए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
महिला बीट
विज्ञापन

चार पंचायतों की 15 महिलाएं सीख रही सिलाई की आधुनिक तकनीक
महिलाओं को सिखाई जाएंगी सिलाई की आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक कौशल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (HPFDP) के तहत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई बिलासपुर की ओर से तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें माकड़ी, कमलोटा, संगराना और कोठी बताला-ज्योरा पंचायतों की 15 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन एक अनुभवी मास्टर ट्रेनर द्वारा किया जा रहा है, जो प्रतिभागी महिलाओं को सिलाई की आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक कौशल सिखाएंगे। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रत्येक माह मानदेय भी प्रदान किया जाएगा, ताकि महिलाएं प्रशिक्षण के साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त महसूस कर सकें। बताया कि तीन माह के इस प्रशिक्षण के अंत में सभी महिलाओं को सिलाई से संबंधित टूलकिट प्रदान की जाएगी, ताकि वे प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार की दिशा में कार्य कर सकें। डॉ. पवन कुमार ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस तरह के कार्यक्रम न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति सुधारने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से महिलाएं अपने जीवन में नई दिशा प्राप्त कर रही हैं। सिलाई जैसे कौशल उन्हें घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक पहचान दिलाने का माध्यम बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें