फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीश आज विधिक जागरूकता शिविर में होंगे शामिल

Fri, 14 Nov 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा-मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण पर होगा मुख्य फोकस
विज्ञापन

रौड़ा सेक्टर स्थित बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में मेगा लीगल लिटरेसी कैंप आ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में शनिवार को बड़ा विधिक जागरूकता आयोजन होने जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायालय बिलासपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में रौड़ा सेक्टर स्थित बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में मेगा लीगल लिटरेसी कैंप आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी।
विज्ञापन

शिविर में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की उपस्थिति रहेगी। न्यायाधिपति विवेक सिंह ठाकुर मुख्यातिथि होंगे, जबकि न्यायाधिपति जिया लाल भारद्वाज और न्यायाधिपति रोमेश वर्मा विशेष उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर की प्रमुख थीम के तहत शिविर में तीन प्रमुख सामाजिक विषयों पर केंद्रित सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें नशा-मुक्त समाज, भारत का संकल्प पर्यावरण संरक्षण-भूमंडल रक्षण, आपदा पीड़ित पुनर्वास विषयों पर अलग-अलग वक्ता जागरूकता सत्र लेंगे। महिलाओं की परिवार और समाज में भूमिका पर भी विशेष चर्चा होगी। शिविर में प्रतिभागियों का पंजीकरण सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके बाद नालसा संकल्प गीत, राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन होगा। अतिथियों का सम्मान और विषय परिचय के बाद वक्ताओं के संबोधन का क्रम चलेगा। नशा-निवारण, पर्यावरण सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की जाएगी। इसके उपरांत मुख्यातिथि न्यायाधिपति विवेक सिंह ठाकुर प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा, जिसके बाद भोजन और प्रदर्शनी का अवलोकन रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें