फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एडीबी टीम ने बिलासपुर में जानी महिला समूहों की सफलता

Fri, 14 Nov 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम जिला प्रशासन के साथ ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान।
विज्ञापन
आजीविका गतिविधियों की दी प्रगति रिपोर्ट को सराहा
विज्ञापन

एनआरएलएम के तहत रघुनाथपुरा में हुई विस्तृत फील्ड विजिट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम ने शुक्रवार को जिला बिलासपुर का दौरा कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने स्वयं सहायता समूहों के साथ फील्ड विजिट कर उनके कामकाज, आजीविका गतिविधियों की प्रगति और स्थानीय महिलाओं की भागीदारी को करीब से समझा।
निरीक्षण के दौरान टीम रघुनाथपुरा पहुंची, जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उद्यम, बचत-ऋण प्रबंधन व्यवस्था और आय बढ़ाने के लिए अपनाए गए नवाचारों की जानकारी दी। टीम ने महिलाओं द्वारा छोटे-छोटे उद्यमों को बड़े अवसरों में बदलने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टीम का कहना था कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं का इस प्रकार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना प्रदेश के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। महिला समूहों के साथ बातचीत में टीम ने जाना कि किस तरह समूह सदस्य सिलाई-बुनाई, डेयरी, मशरूम उत्पादन, मसाला प्रसंस्करण, पशुपालन जैसे क्षेत्रों में आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि समूहों की आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, बाजार से जुड़ाव और वित्तीय सहायता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। एनआरएलएम जिला कार्यक्रम अधिकारी देशराज ने टीम को बताया कि जिले में महिला समूहों के सुदृढ़ीकरण के लिए नियमित क्षमता निर्माण कार्यक्रम, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण बैंक लिंकेज को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खंड विकास अधिकारी बबीता धीमान ने टीम को पंचायत स्तर पर बनाए गए आजीविका संसाधन केंद्रों और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपनाए जा रहे मॉडल अब अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें