फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिला मकान भरभराकर हुआ जमींदोज

विज्ञापन
बिलासपुर शहर के वार्ड नंबर 5 में गिरा मकान। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के वार्ड नंबर पांच में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय के सामने तीन मंजिला मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। राजस्व विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब 4 बजे अशोक आचार्य का तीन मंजिला भवन गिर गया। घटना के समय मकान के अंदर किराए पर रहने वाला मोहित चंद नाम का एक युवक था और मकान के साथ जेसीबी से नाली खोदने का काम चल रहा था। भवन के अंदर युवक को दरार पड़ने की आवाज सुनाई देने लगी। वह अपने कुत्ते के साथ तुरंत बाहर निकला। उसने काम कर रहे मजदूरों को सूचित किया। इतने में मकान भरभरा कर गिर गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई। हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सदर एसडीएम रामेश्वर दास ने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें