बिलासपुर। नम्होल में चल रहे तीन दिवसीय पशु मंडी और किसान मेला में रविवार को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें प्रदेश भर की 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर और ऊना टीम के बीच हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल ने विजेता का ताज अपने सिर सजाया। मुख्य अतिथि श्री नयनादेवी जी के विधायक रामलाल ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को 31,000 और उपविजेता टीम को 21,000 हजार रुपये की राशि इनाम स्वरूप दी गई। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।