फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बस्सी में चोरों ने तोड़े डाकघर और बैंक के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
- नकदी चोरी करने में रहे असफल, मॉनिटर किया चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के बस्सी में चोरों ने उप डाकघर और बैंक के ताले तोड़ दिए, लेकिन वह नकदी चोरी करने में कामयाब नहीं रहे। हालांकि उन्होंने ने एक मॉनिटर चोरी कर लिया। कोट कहलूर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बस्सी स्थित यूको बैंक के मैनेजर कमल कांत और उपडाकघर के उप डाकपाल मेहर चंद ने बताया कि बुधवार रात को चोरों ने बैंक और डाकघर के शटर और गेट के ताले तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। साथ ही स्ट्रांग रूम को भी तोड़ने की कोशिश की। चोर नकदी चोरी करने में असफल रहे, लेकिन वह बैंक का एक मॉनिटर ले गए। उधर, डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें