फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खाली घरों को निशाना बना रहे चोर, पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों से रोजमर्रा के सामान हो रहे चोरी, कई घरों में तोड़फोड़ के मामले भी आ चुके हैं सामने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर और आसपास के इलाकों में चोरी और घरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर वह घर निशाने पर हैं, जिनके मालिक विदेश में रहते हैं या लंबे समय से बाहर हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पुलिस को सूचना दें। आपात स्थिति में 112 या नजदीकी थाना से संपर्क करें।
विज्ञापन

असामाजिक और नशे के आदी पहले ऐसे घरों की पहचान करते हैं और फिर मौका मिलते ही अंदर घुस जाते हैं। घरों से महंगे सामान की बजाय रोजमर्रा के उपयोग की चीजें जैसे पानी के नल, बर्तन और अन्य घरेलू सामान चोरी कर रहे हैं। कई मामलों में अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी की है। संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाली पड़े घर अब आसान निशाना बनते जा रहे हैं। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार घर या दुकान छोड़ते समय दरवाजे-खिड़कियां अच्छी तरह बंद करें और संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे लगाएं। कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें और किरायेदार या मजदूर रखने से पहले उनका सत्यापन जरूर करवाएं। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि पड़ोसियों के साथ संपर्क बनाए रखें और घर खाली होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें