फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के ट्रक से 85 हजार का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत बुधवार रात मकड़ोग घागस के पास सड़क किनारे खड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से चोर हजारों का सामान लेकर फरार हो गए हैं। गाड़ी से करीब 85 हजार का सामान चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव माकड़ोग, डाकघर देओली के पास खड़े ट्रक से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक नंबर एचपी 2020 टीआर 7082 को वह माकड़ोग के पास खड़ा करके चला गया था। गाड़ी खाद्य पदार्थों से लोड थी। चालक ने बताया कि वह जब गाड़ी के पास वापस आया तो गाड़ी के सभी लॉक टूटे हुए थे। शातिर करीब 85 हजार का सामान चोरी करके ले गए हैं। गाड़ी दुकानदारों को किराना व अन्य सामान की सप्लाई देने जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रक से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें