फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत करो वरना करेंगे लोनिवि कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत भपराल से बणी गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। मार्ग की सुध न तो पंचायत और न ही विभाग ले रहा है। इससे आवागमन करने मुश्किलें पेश आ रही हैं। कई जगह तो ऐसा हाल है कि लगता ही नहीं कि कभी विभाग ने सड़क की टारिंग की हो। सड़क में गड्ढे पड़े हैं।
विज्ञापन

रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोगों का सड़क पर आना जाना लगा रहता है। हालत ऐसी हो गई है कि दोपहिया वाहन चालकों को इस सड़क सफर करना खतरनाक बन गया है। यूथ कांग्रेस महासचिव राहुल ठाकुर, ग्रामीण धीरज, अमी चंद, शशि, बुद्धि सिंह, कृष्ण सिंह आदि ने बताया कि यदि विभाग और प्रशासन ने इस मार्ग की सुध नहीं ली तो जल्द ही ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे और लोनिवि अधिकारियों का घेराव करने से गुरेज नहीं करेंगे।
लोक निर्माण विभाग भराड़ी उपमंडल के सहायक अभियंता शशिकांत शर्मा ने बताया कि इस संपर्क मार्ग के लिए दो किलोमीटर तक तारकोल बिछाने का बजट मंजूर हो गया है। जैसे ही सर्दी का मौसम खत्म होगा सड़क पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें