फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मां खबड़ी देवी मंदिर में होगा दो दिन का सहस्त्र चंडी यज्ञ

Sat, 22 Mar 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
महंत बाबा रूपेश्वर गिरि जी महाराज
विज्ञापन
-देश भर के 101 आचार्य एवं विद्वान पंडित करेंगे मंत्रोच्चारण
विज्ञापन

-30 मार्च को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा यज्ञ

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत घंडीर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कुलज्या मां खबड़ी देवी मंदिर में 30 मार्च से 7 अप्रैल तक नौ दिवसीय श्री सहस्त्र चंडी यज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत बाबा रूपेश्वर गिरि जी महाराज ने बताया कि यह पांचवां विशाल सहस्र चंडी यज्ञ होगा, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से आ रहे 101 आचार्य एवं विद्वान पंडित मंत्रोच्चारण के माध्यम से यज्ञ को पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले चार महायज्ञ देश, प्रदेश एवं विश्व कल्याण के लिए किए जा चुके हैं। बाबा रूपेश्वर गिरि ने बताया कि सहस्त्र चंडी यज्ञ को बहुत ही प्रभावशाली और शक्तिशाली माना जाता है। इस यज्ञ से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और कुंडली में मौजूद बुरे ग्रहों का प्रभाव कम होता है। इसके आयोजन से सौभाग्य में वृद्धि, शत्रुओं का नाश और कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं। कहा कि हिंदू धर्म में सहस्त्र चंडी यज्ञ अत्यंत शक्तिशाली एवं असाधारण यज्ञ माना जाता है, जिसका पाठ केवल योग्य और विद्वान ब्राह्मण ही कर सकते हैं। इस यज्ञ में 700 श्लोकों का पाठ किया जाता है, जिससे मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पौराणिक काल में ऋषि-मुनि, देवता एवं राक्षस भी अपार शक्ति प्राप्ति के लिए इस यज्ञ का आयोजन करते थे। बाबा रूपेश्वर गिरि ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा का भी आयोजन किया जाएगा। कथा में प्रवचन नयना देवी से आने वाले डॉ. नरोत्तम दत्त करेंगे। इस महायज्ञ एवं कथा के शुभारंभ से पहले 30 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 7 अप्रैल को विशाल यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें समस्त ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें