दी अमरपुर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति पनौल (घुमारवीं) के साधारण अधिवेशन में मौजूद सदस्य । स्रोत
-पनौल सहकारी सभा का साधारण अधिवेशन संपन्न
-सेल काउंटर, सदस्यों को लाभांश देने का हुआ निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। द अमरपुर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति पनौल (घुमारवीं) का साधारण अधिवेशन प्रधान मंजीत कुमार लखनपाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए।
साधारण अधिवेशन के दौरान सभा में भर्ती किए गए नए सदस्यों की स्वीकृति के बारे और सभा के अंकेक्षण पत्र 2023-24 के अनुमोदन बारे में प्रस्ताव पारित किया गया। सभा की अधिकतम ऋण सीमा निर्धारित करने, 2023-24 के लाभ वितरण बारे और 2024-25 के अंकेक्षण विभागीय आदेश आदेशानुसार करवाने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। सुकड़ी में सभा का सेल काउंटर खोलने की भी अनुमति दी गई। साथ ही दैनिक बहुउद्देशीय कर्मचारी नियुक्त करने बारे प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों को 15 प्रतिशत लाभांश देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सभा की पुरानी धरातल वाली दुकानों के ऊपर पहली मंजिल का निर्माण करने का प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई अमरपुर पनौल सभा के सभागार में बैठकों के लिए निशुल्क सुविधा देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सभा उप प्रधान जयदेव ठाकुर, रूप सिंह ठाकुर, रमेश चंद संख्यान, नरेश कुमार, प्रीतम सिंह, पूर्व सदस्य रामदास, सचिव अमर सिंह ठाकुर, सह सचिव पंकज ठाकुर, विजय सिंह चंदेल, दिलीप सिंह और जगदीश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।