फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दुकानों पर घरेलू गैस का बेरोकटोक हो रहा उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं में एक ओर लोग गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं। दूसरी ओर कई दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग बेरोकटोक हो रहा है।
विज्ञापन

आम उपभोक्ताओं को मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर दुकानदारों को गैस सप्लाई करने वालों की सांठगांठ से अवैध रूप से उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं संबंधित विभाग इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। सिलिंडर की कालाबाजारी से आम आदमी को गैस की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जो सिलेंडर लोगों के घरों में सप्लाई होने चाहिए उसे खुले बाजार में अधिक दाम पर बेचा जा रहा है। एक ओर तो सप्लायर की आमदनी बढ़ रही है, दूसरी ओर उपभोक्ता सिलिंडर के लिए परेशान हो रहे हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हो रही है। उपमंडल के अधिकांश क्षेत्रों में कई दो महीनों से सिलिंडर की सप्लाई नहीं हो पा रही है। गैस एजेंसी की मानें तो यह सब गैस की सुचारू आपूर्ति न होने के कारण हो रहा है। लोगों की मानें तो सप्लायर की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाले अधिकांश सिलिंडर को शहर के दुकानदारों को ही बेच दिया जाता है और लोग सिलिंडर की राह देखते रहते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि घरेलू गैस सिलिंडर में लगातार बढ़ रही सब्सिडी भी इस कालाबाजारी एक बड़ा कारण है। दूसरी तरफ कमर्शियल और घरेलू गैस सिलिंडरों के कीमतों में भारी अंतर होने के कारण भी घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है। लोगों ने विभाग से मांग की कि घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी को रोका जाए।


घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग करना अवैध है। ऐसा करने वालों पर विभाग समय-समय पर कार्रवाई करता रहता है। अब मामला फिर से ध्यान में आया है। जल्द ही विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन

विनोद कपिल, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभाग घुमारवीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें