फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता अस्पताल में रात को नहीं है सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों के अभाव में अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ असुरक्षित
विज्ञापन

कई बार शरारती तत्वों के साथ हो जाती है कहासुनी

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में रात्रि सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। अस्पताल में रात के समय कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है, जिससे ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शरारती तत्वों के साथ कहासुनी की स्थिति भी बन जाती है।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र का उपमंडल मुख्यालय झंडूता में ही स्थित है। यहां एसडीएम कार्यालय, पुलिस थाना, सिविल कोर्ट, विकास खंड कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय कार्यरत हैं। इसके साथ ही झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी यहीं स्थित है, जहां मरीजों को 24 घंटे प्राथमिक उपचार सहित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

मौजूदा हालात को देखते हुए रात्रि समय में ड्यूटी देने वाले चिकित्सकों और स्टाफ के लिए सुरक्षाकर्मी की आवश्यकता महसूस की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो, तो वे निश्चिंत होकर अपनी सेवाएं बेहतर ढंग से दे सकेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि रात्रि सेवाओं के लिए सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है, तो खंड चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर शशि दत्त शर्मा ने बताया कि यदि खंड चिकित्सा अधिकारी रात्रि सेवाओं के दौरान सुरक्षा गार्ड की आवश्यकता का प्रस्ताव कार्यालय को भेजते हैं, तो उसे सरकार के संज्ञान में लाकर आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें