फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कृष्णा कृषि सेवा सहकारी सभा बैहरन के पांच प्रत्याशी निर्विरोध चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाकी पदों के लिए 18 जनवरी को होंगे चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र की दी कृष्णा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति बैहरन की चुनाव प्रक्रिया और नामांकन वापसी की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से हुई। इस दौरान पांच प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन हुआ है।
निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों में वार्ड नंबर एक मुकडाना से कृष्णु राम, वार्ड नंबर तीन ज्योरा भदोल से धनदेव सिंह, वार्ड नंबर पांच बाला चंगर से श्याम लाल, वार्ड नंबर छह खतेड़ से हरबंस लाल भबोरिया तथा वार्ड नंबर 11 बेहरन टिकरी से संजय कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, शेष वार्डों में चुनावी मुकाबला तय हो गया है। वार्ड नंबर दो रोहल से राम पाल और शिवम शर्मा, वार्ड नंबर चार बाला से प्रेम सिंह और सुरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर सात बैहना ब्राह्मण से अनुभव गौतम और धर्मेंद्र सिंह, वार्ड नंबर आठ कोटलू से श्याम लाल और विनोद कुमार, वार्ड नंबर नौ बेहरन झरेड़ी से सतेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह तथा वार्ड नंबर 10 बेहरन से बलवीर सिंह और यशपाल चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एवं निरीक्षक सहकारी सभाएं बिलासपुर अखिलेश वशिष्ठ तथा पंजीयन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। समिति के चुनाव 18 जनवरी को संबंधित मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव को लेकर क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है और मतदाता अपने प्रतिनिधि के चयन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें