फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोटलू-बड़ीहार के ग्रामीणों ने की बैरी-दड़ोला पंचायत में शामिल होने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरी का हवाला देकर उपायुक्त को सौंपी आपत्ति
विज्ञापन

60 परिवार नई पंचायत में शामिल होने को तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के पुनर्गठन के बाद कोटलू वार्ड और बड़ीहार गांव के ग्रामीणों ने नई गठित पंचायत बैरी-दड़ोला में शामिल किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत पुनर्गठन के तहत बैरी-दड़ोला नाम से नई पंचायत बनाई गई है, जो उनके गांवों के लिए नजदीक पड़ती है। जबकि पुरानी बेहना जट्टा पंचायत उनके गांवों से करीब दो किलोमीटर दूर है, जिससे उन्हें पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। कोटलू और बड़ीहार गांव के करीब 30 लोगों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान उन्होंने बताया कि लगभग 50 से 60 परिवार अपनी सहमति से नई पंचायत बैरी-दड़ोला में शामिल होना चाहते हैं, ताकि उन्हें सुविधाएं नजदीक मिल सकें। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सुविधा देने के दृष्टिगत उचित निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि पंचायतों का गठन लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर होना चाहिए। बताते चलें कि प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत 19 मार्च 2026 तक पंचायत पुनर्गठन पर आपत्तियां दर्ज कराने का प्रावधान है। इसी के तहत कोटलू और बड़ीहार गांव के लोगों ने अपनी आपत्ति प्रशासन के समक्ष रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें