फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलवाड़ी मेला : कुश्ती मैदान परखने पहुंचे पुलिस अधीक्षक

Thu, 19 Mar 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
कुश्ती मैदान के निरीक्षण पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक संदीप धवल व अन्य पुलिस अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
आज होगा दंगल का आगाज, पहलवान दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन


बारिश के चलते तिरपाल से ढका गया अखाड़ा


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के तहत कुश्ती प्रतियोगिता (दंगल) का आगाज 20 मार्च से लुहणू मैदान के कुश्ती अखाड़े में होगा। मेले की तैयारियों के बीच पुलिस अधीक्षक एवं कुश्ती उप-समिति के संयोजक संदीप धवल कुश्ती मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा पहुंचे। बारिश के कारण अखाड़ा को तिरपाल से ढका गया है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही दंगल के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने को कहा। कुश्ती प्रतियोगिता 20 से 23 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5:30 बजे तक होगी, जिसमें देशभर के नामी पहलवानों के साथ हिमाचल के युवा खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे। पुरुष वर्ग के विजेता को 1,01,000 रुपये व गुर्ज, जबकि महिला वर्ग की विजेता को 75,000 रुपये व गुर्ज से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए हिम कुमार और हिम बाला स्पर्धाएं भी होंगी, जिनमें केवल हिमाचल के स्थायी निवासी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा 12 से 17 वर्ष के स्थानीय किशोरों के लिए बिलासपुर कुमार प्रतियोगिता भी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगल प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। सामान्य वर्ग की कुश्ती के लिए देश के किसी भी कोने से पहलवान भाग ले सकते हैं, जिसके लिए आयु या वजन की कोई सीमा तय नहीं की गई है। महिला पहलवानों के लिए भी सामान्य वर्ग की प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रथम स्थान पाने वाली पहलवान को 75,000 रुपये व गुर्ज से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता को 51,000, तृतीय को 31,000 और चतुर्थ विजेता को 15,000 रुपये की राशि दी जाएगी। हिम कुमार वर्ग के विजेता को 51,000 रुपये व गुर्ज, जबकि उप-विजेता को 31,000 रुपये मिलेंगे। महिला वर्ग में हिम बाला विजेता को 21,000 रुपये व गुर्ज और उपविजेता को 15,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इन वर्गों के लिए आयु सीमा 17 से 21 वर्ष निर्धारित की गई है। हिम बाला का फाइनल मुकाबला 22 मार्च को ही संपन्न करवा दिया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें