फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राखियां ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर) राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर रविवार देर रात एक ट्रक पंजपीरी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कटली तहसील नालागढ़, जिला सोलन निवासी योगराज (32) पुत्र सूरत राम घनौली से ट्रक में राखी लादकर दाड़लाघाट जा रहा था। ट्रक चालक पंजपीरी के पास तीखे मोड़ पर पहुंचा ही था कि ट्रक एकाएक अनियंत्रित होकर पंजपीरी-ज्योरीपतन संपर्क सड़क पर खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक की कमानी-एक्सल आदि टूटने से अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ से सीधा खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रक पंजपीरी-ज्योरीपतन संपर्क सड़क पर रुक गया। ट्रक यहां नहीं रुकता तो नीचे मकानों पर गिर सकता था और उस समय लोग घरों में परिवार सहित सोए हुए थे। हादसे के दौरान ट्रक चालक ट्रक के अंदर बुरी तरह से फंस गया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से ट्रक के शीशे-एंगल काटकर उसे बाहर निकाला। डीएसपी श्री नयना देवी विक्रांत बोंसला ने पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना के संबंध में स्वारघाट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें