फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में कोरोना के 30 नए मामले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। सोमवार को 30 नए मामले पॉजिटिव आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 143 पहुंच गई है। सभी मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। सोमवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 350 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से 30 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि छह मरीज ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले मारकंड और घुमारवीं स्वास्थ्य खंड से सामने आ रहे हैं। दोनों खंडों में 54-54 सक्रिय मामले हैं। झंडूता खंड में 18 और श्री नयनादेवी में 17 सक्रिय मामले हैं। उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में 60 बैड का कोविड सेंटर बनाया है। सभी बैड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंदर ने बताया कि सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। लगातार सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। होम आइसोलेशन में रह मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक के साथ संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें