फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मां भगवती के जागरण से आज से शुरू होगा तीन दिवसीय मनसा माता मेला

विज्ञापन
जिलास्तरीय मनसा मेले की तैयारियों का जायजा लेते प्रशासन के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जिला स्तरीय मेले की तैयारियों को एसडीएम व तहसीलदार ने लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर में मंगलवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय मनसा माता मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह और तहसीलदार जगपाल सिंह ने सोमवार को मेला परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या के आयोजन स्थल और व्यापारियों के लिए लगाए जाने वाले स्टालों का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्या के लिए अत्याधुनिक स्टेज तैयार किया जा रहा है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों के लिए करीब 200 प्लॉट आवंटित किए गए हैं, जिसकी कीमत 500 प्रति प्लॉट तय की गई है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सख्त निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा पढ़ाव से लेकर मेला ग्राउंड तक की सड़क की सफाई और गड्ढों को भरने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। धर्मपुर बाजार से लेकर मेला स्थल तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस अवसर पर सुनील गोयल, सुलेश बंसल, विजय गुप्ता मौजूद रहे।
विधायक विनोद सुल्तानपुरी करेंगे मेले का शुभारंभ
मेले का विधिवत आगाज मां भगवती के विशाल जागरण से होगा। इसका शुभारंभ कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी करेंगे, जबकि सोलन के उपायुक्त (डीसी) मनमोहन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता
25 मार्च सुबह 11:00 बजे खेल प्रेमियों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू होगी। इसका उद्घाटन तहसीलदार जगपाल सिंह करेंगे और उनके साथ एपीएमसी सदस्य महेश गुप्ता मौजूद रहेंगे।

मौके पर रहे मौजूद:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें