फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिविर में 600 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, मुफ्त दवाएं व चश्मे बांटे

विज्ञापन
झाड़माजरी के   हनुमान मंदिर में लगाए निशुल्क स्वास्थ्य  जाँच शिविर में रोगियों की जांच करते हुए-
विज्ञापन
बरोटीवाला में स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की ओर से वर्ल्ड कैंसर केयर ऑर्गेनाइजेशन, हिमालयन सोशल इंस्टीट्यूट और हनुमान मंदिर सेवा दल के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। सीएसआर अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में करीब 600 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं दी गईं। शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नि:शुल्क जांच व परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान कैंसर जांच, नेत्र परीक्षण, शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को चश्मों का वितरण भी किया गया। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड के प्रेजिडेंट एवं डायरेक्टर आईएमजेएस सिद्धू ने कहा कि यह पहल समाज के स्वास्थ्य और जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सतत विकास की शुरुआत स्वस्थ समाज से होती है। इस अवसर पर संदीप गुलेरिया, हिमालयन सोशल इंस्टीट्यूट से अनीता शर्मा, सचिन राय, बलविंदर कुमार तथा हनुमान मंदिर सेवा दल के प्रधान हरबंस लाल ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें