फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भक्त प्रह्लाद और ध्रुव का प्रसंग सुनाया

Thu, 25 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठेड़ा पंचायत के भेल शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
विज्ञापन

कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने किया जय श्री कृष्ण का जयघोष

संवाद न्यूज एजेंसी भगेड़ (बिलासपुर)। कुठेड़ा पंचायत के ऐतिहासिक भेल शिव मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया। कथा से पहले क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में गांव की महिलाओं, युवतियों एवं पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर पूरे विधि-विधान के साथ भाग लिया। हरि नाम और जय श्री कृष्ण के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों से होती हुई दोबारा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। कलश यात्रा के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया जाएगा। कथा वाचक संत श्री राधिका शरण जी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के साथ-साथ भक्त प्रहलाद, ध्रुव तथा गोपियों की निष्काम भक्ति का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में कुठेड़ा पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें