फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रेड रिबन क्लब ने घर-घर पहुंचाया एचआईवी से बचाव का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय अभियान में 200 परिवारों से किया संवाद, क्यूआर कोड से सेल्फ रिस्क असेसमेंट की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के रेड रिबन क्लब की ओर से शहर के कोसरिया, ओयल, रौड़ा सेक्टर और बाजार क्षेत्र में दो दिवसीय एचआईवी जागरूकता एवं सेल्फ रिस्क असेसमेंट अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने करीब 200 परिवारों तक पहुंचकर एचआईवी संक्रमण से बचाव, सुरक्षित व्यवहार और समय पर जांच के महत्व की जानकारी साझा की।
अभियान के पहले दिन रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. सोनिया ने विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटा। उन्हें कोसरिया, ओयल और रौड़ा क्षेत्रों में जाकर स्थानीय लोगों से संवाद करने और एचआईवी संक्रमण से संबंधित जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यार्थियों ने लोगों को संक्रमण के जोखिमों, बचाव के उपायों और सेल्फ रिस्क असेसमेंट की प्रक्रिया से अवगत करवाया।
विज्ञापन

अभियान के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने बिलासपुर के बाजार क्षेत्र में जागरूकता गतिविधियों को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने परिवारों से प्रत्यक्ष संवाद कर एचआईवी से जुड़े सवालों के जवाब दिए। साथ ही लोगों को मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन सेल्फ रिस्क असेसमेंट पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इससे लोग संभावित जोखिमों को समझकर जरूरत पड़ने पर जांच और परामर्श प्राप्त करने के लिए उचित कदम उठा सकते हैं।
विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि सुरक्षित व्यवहार, समय पर एचआईवी जांच, उचित परामर्श और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता संक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने दूषित सुइयों को साझा करने से एचआईवी सहित अन्य संक्रमणों का खतरा होने के प्रति भी लोगों को सचेत किया। साथ ही नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और एचआईवी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अभियान का उद्देश्य लोगों तक सही जानकारी पहुंचाकर उन्हें एचआईवी के प्रति जागरूक बनाना और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें