फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निजी वाहनों में सवारियां ढोने का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दधोल में सवारियां ढो रहे निजी वाहन और टैक्सी चालक में मारपीट
विज्ञापन

- दोनों को आईं चोटें, आपस में हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। जिले में निजी वाहनों में सवारियां ढोने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ऐसे में अब टैक्सी आपरेटरों और सवारियां ढोने वाले निजी वाहन चालकों में आपसी टकराव होने लगा है।
शनिवार को दधोल चौक के पास ऐसा ही एक टकराव हो गया। मारपीट मेंं एक टैक्सी चालक के सिर पर गहरी चोट आई, जबकि निजी वाहन चालक को भी चोटें आई हैं। मामला थाने में पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया, लेकिन सवाल उठता है कि पुलिस और परिवहन विभाग क्यों ऐसे निजी वाहनों पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं, जिनमें सवारियां ढोने का सिलसिला चला हुआ है। निजी वाहनों में सवारियां ढोने के कारण प्रदेश के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। वहीं, सालाना हजारों रुपये टैक्स अदा करने वाले टैक्सी चालकों का धंधा भी चौपट हो रहा है। पिछले काफी समय से टैक्सी मालिक और चालक सरकार से मांग करते आ रहे हैं कि निजी वाहनों में सवारियां ढोने के सिलसिले को बंद किया जाए, लेकिन कोई सुनवाई न होने के चलते अब टैक्सी मालिक और चालक खुद सड़कों पर उतर आए हैं। टैक्सी चालक निजी वाहनों में सवारियां ढोने वाले वाहनों को खुद रोक रहे हैं। पिछले दिनों कई निजी वाहन पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किए गए। इसके बाद पुलिस ने इन निजी वाहनों के चालान कर न्यायालय में भेजा है। इसके बाद भी निजी वाहन चालक सवारियां ढोने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को निजी वाहन में सवारियां ढो रहे एक वाहन चालक और टैक्सी चालक में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों घायल हो गए। टैक्सी चालकों ने कहा कि यदि निजी वाहनों में सवारियां ढोने का सिलसिला बंद नहीं हुआ तो टैक्सी यूनियन द्वारा कड़ा कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने कहा कि निजी वाहनों में सवारियां ढोना गलत है। ऐसे किसी वाहन को पकड़ा जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें