फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चार माह से गणित प्रवक्ता, एक साल से क्लर्क का पद खाली

विज्ञापन
शिक्षा उप निदेशक को ज्ञापन सौंपते जड्डू कुलज्यार स्कूल में एसएमसी प्रधान। स्रोत: एसएमसी
विज्ञापन
जड्डू कुलज्यार स्कूल में खाली पदों का एसएमसी प्रधान ने उपनिदेशक शिक्षा के समक्ष उठाया मामला
विज्ञापन

विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की जताई चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/गेहड़वीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड्डू कुलज्यार में लंबे समय से रिक्त चल रहे गणित प्रवक्ता और क्लर्क के पदों को भरने की मांग उठी है। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान मलकीत सिंह ने सोमवार को बिलासपुर में उच्च शिक्षा उपनिदेशक नरेश चंदेल से मुलाकात कर स्कूल की समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन

मलकीत सिंह ने बताया कि स्कूल में करीब चार माह से गणित प्रवक्ता का पद रिक्त है। इसके कारण विद्यार्थियों की गणित विषय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, क्लर्क का पद भी करीब एक वर्ष से खाली पड़ा है। इससे स्कूल के कार्यालय संबंधी कार्यों का अतिरिक्त बोझ शिक्षकों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से दोनों पदों को जल्द भरने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। मलकीत सिंह के अनुसार, उपनिदेशक शिक्षा ने आश्वासन दिया कि नियमित शिक्षक की नियुक्ति होने तक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्मार्ट कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। एसएमसी प्रधान ने कहा कि स्मार्ट कक्षाएं फिलहाल विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने में मददगार साबित हो सकती हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी का स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने विभाग से गणित प्रवक्ता और क्लर्क के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें