संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत चांदपुर के 34 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। घटना के समय व्यक्ति स्वयं और बच्चे की स्वास्थ्य जांच कराने अस्पताल आया था।
जानकारी के अनुसार आदित्य भारद्वाज उर्फ आशु सोमवार को बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल में अपने बच्चों और स्वयं को सर्दी खांसी की शिकायत पर चेक करवाने के लिए आया था। अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और अचेत हो गया। इसके बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आदित्य भारद्वाज पिछले 16-17 साल चांदपुर में राम नाटक मंडल में प्रभु श्री राम का किरदार निभा रहे थे। वह पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा के भतीजे थे। उनका कुंगरहटटी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पूर्व प्रधान जोगेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान एवं युवा कांग्रेस नेता अर्पण, संत गौतम सहित राम नाटक मंडल के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक जताया है।