फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भराड़ी थाना परिसर में हुआ माता की भेंटों का गुणगान

Wed, 10 Dec 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भराड़ी थाना परिसर में आयोजित जागरण में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने आयोजित किया 13वां भंडारा व जागरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना परिसर स्थित मंदिर में मंगलवार को 13वां विशाल भंडारा और जागरण हुआद्ध पुलिस कर्मियों व स्थानीय जनता के सहयोग से हर वर्ष आयोजित होने वाले इस भंडारे व जागरण में जालपा कीर्तन मंडली मंडी के कलाकारों ने महामाई का गुणगान किया।
विज्ञापन

थाना परिसर में बने मंदिर में मंदिर में पूजा अर्चना की गई रात्रि को आयोजित जागरण में जालपा जागरण पार्टी मंडी के कलाकारों ने माता रानी की एक से बढ़कर एक भेंटें प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालु देर रात तक जागरण स्थल पर डटे रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान और डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। एसपी संदीप धवल ने कहा कि भराड़ी थाना परिसर में हर वर्ष इतना बड़ा धार्मिक आयोजन होना पुलिस कर्मियों और स्थानीय जनता के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक है। भराड़ी थाना प्रभारी कर्म चंद ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से यह आयोजन लगातार भव्य रूप से मनाया जा रहा है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पहले दिन में आयोजित भंडारे में क्षेत्र भर के हजारों भक्तों ने माता के चरणों में नमन करते हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें