फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अमरपुर और धनथर स्कूल की टीमों के बीच होगा खो-खो का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
ऋषिकेश स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी।
विज्ञापन
ऋषिकेश स्कूल में चल रही खेलकूद स्पर्धा के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

कबड्डी में घुमारवीं स्कूल ने मिनर्वा को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में आयोजित घुमारवीं-II खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेलों के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल मुकाबले हुए। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरपुर और धनथर स्कूल की टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की टीम को फाइनल मुकाबले में हराकर जीत हासिल की। बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबले में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं और मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं, वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में औहर और मिनर्वा स्कूल की टीमें भिड़ेंगी। स्कूल प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष अछरी देवी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

ऋषिकेश स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी।

ऋषिकेश स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें