फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्कूटी सवार दो युवक 16 ग्राम चिट्टे के साथ, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट में नाकाबंदी के दौरान एसआईयू ने की कार्रवाई, मंडी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईयू) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को 16 ग्राम चिट्टे ( हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विशेष जांच टीम ने स्वारघाट थाना क्षेत्र के गरा फोरलेन पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान कीरतपुर से मंडी भराड़ी की ओर जा रही एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी पर दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान वेदांश बैहल (30) निवासी चौबाटा बाजार, मंडी और शुभम (29) निवासी दरभयाना मोहल्ला, लोअर समखेतर, मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि बिलासपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें